
दुर्ग _दुर्ग शहर का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है। मंगलवार की देर रात डी मार्ट के पीछे पोटिया में धर्मांतरण जैसे विषय को लेकर जमकर हंगामा मचा। खबर है कि क्रिश्चियन समाज के कुछ लोगों से मारपीट भी की गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पॉस्टर को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके बाद समाज का आक्रोश फूट पड़ा। समाज से जुड़े लोगों ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि कुछ लोगों ने चर्च के पास पहुंचकर पहले गाली गलौच की। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। महिलाएं भी इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों की शिकायत के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।
