राजनांदगांव _ 1 मार्च 24 को राजनंदगांव जिले, के सी आर सी सेन्टर में सी आर सी और एल्मको के संयुक्त तत्वावधान में विश्व व्हीलचेयर डे मनाया गया जिसमें जिले के व्हीलचेयर उपयोग कर्ता दिव्यांग भाई – बहनों की उपस्थिति में व्हीलचेयर डे मनाया गया, जिसमें व्हीलचेयर रेस , बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
जिसमें ऋषि मिश्रा, दिनेश निषाद, टूमन निषाद, बबिता चंदानी,लक्ष्मी वर्मा, शशिकाल मंडावी,शशि , ममता,व अन्य ने भाग लिया जिसमें ऋषि मिश्रा प्रथम, ममता चंद्रवंशी द्वितीय और लक्ष्मी वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी कार्यक्रम में एल्मको के बिजय सर के सहयोग से मंजूलता सिन्हा, लक्षवंतिन लाऊत्रे,शशिकाल मंडावी, टूमन निषाद को व्हीलचेयर तो दिनष वर्मा को व्हीलचेयर ऋषि मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष श्रीयारानी देई के मार्गदर्शन में प्राप्त हुआ जिसके लिए उन्होंने सी आर सी स्टाफ व एल्मको स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
