Local & National News in Hindi
Header Top

धारा 307 भादवि के फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

0 128

 

आरोपी…

(1) रंजीत सिंह पिता जार.के. सिंह उम्र 48 वर्ष पता क्वाटर नंवर 06वी, सड़क 19ए, सेक्टर 05 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग (2) रणवीर सिंह पिता आर. के. सिंह उम्र 53 वर्ष पता क्वाटर नंबर 06वी, सड़क 190, सेक्टर 05 भिलाई थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग।

 

भिलाई _2 मार्च 24 को पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना भिलाई भटूटी क्षेत्रांतर्गत में मारपीट संबधी अपराधों पर त्परित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। प्रकरण के प्राची/मुतहरर रजत प्रताप सिंह पिता कैलाश सिंह उम्र 29 वर्ष पता क्वाटर नंबर 08वी, सड़क 31, सेक्टर 04 भिलाई, थाना भिलाई भट्ठी जिला दुर्ग को दिनांक 1 फरवरी 24 के 15:30 बजे सड़क 29 सेक्टर 04 भिलाई में आरोपीगण (1) रंजीत सिंह (2) रणवीर सिंह (3) जयकिजोर सिंह उर्फ चिन्टू निवासी सड़क 19ए, सेक्टर 05 भिलाई के द्वारा पारिवारिया विवाद को लेकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे लोहे की तलवार एवं डण्डा से सिर, कंधा, पैर में मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी/मुतजरर के शरीर पर आई चोट के निशान की डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। दिनांक 19 फरवरी 24 को प्रकरण के सह अभियुक्त जय किशोर सिंह उर्फ चिन्टू पिता रणवीर सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी स्वाटर नं. 06वी, सड़क 19ए, सेक्टर 05 भिलाई नगर, का पता तलाश कर प्रकरण के आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार को तथा घटना के समय पहने कपड़े को जप्त किया गया था। प्रकरण में आरोपी द्वारा प्रार्थी मुतजरर से मारपीट घटना हेतु तलवार का उपयोग किये जाने पर धारा 25.27 आर्म्स जोड़ा गया, तथा गिरफ्तार आरोपी जयकिशोर सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण के अन्य मुख्य आरोपी रंजीत सिंह, रणवीर सिंह घटना दिनांक को अपराध कारित करने के उपरांत से अपने गिरफ्तारी के भय से लुकछिप कर फरार थे, जिनके संबध में विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपीगण रायपुर की ओर जा रहे है, जिन्हें भिलाई 03 थाना के पास नाकाबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। आरोपी रंजीत सिंह के द्वारा पेश करने पर घटना में प्रयुक्त बांस का डण्डा को समक्ष गवाहान जप्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर व्यस्क आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विपिन रंगारी, सउनि भारत चीधरी, एसीसीयू के सउनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक अनुप शर्मा, अंकित सिंह, श्रीराम एवं पुरानी भिलाई थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.