बालोद _दिनांक 2 मार्च 24 को बालोद पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ी एक्शन लिया। पुरुर के घने जंगलों में जुआ खेलते 17 लोगों को पुरुर पुलिस और सायबल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया। पुरुर पुलिस और सायबर सेल कि संयुक्त कार्रवाई मे आरोपियों से 6 नग मोटर सायकल, 10 नग मोबाइल एवम 1 लाख 8 हजार 30 रुपये जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट 2022 3 (2) के तहत कार्यवाही की।
पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।जिसके बाद पुरुर पुलिस और सायबर सेल ने टीम गठित कर पुरुर थाना इलाके के ग्राम गोरसाकट्टा के घने जंगलों में घेराबंदी कर दबिश दी,जहाँ पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में कामयाब हो गये और बाकि के 17 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब जैसे अवैध कार्यों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है जिससे अपराधिक कृत्य करने वालों में खौफ देखा जा रहा है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम……
(1) सीता राम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम भोथली थाना सनोद जिला बालोद।
(2) राजू राम कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 53 ग्राम निपानी थाना बालोद जिला बालोद।
(3) महेन्द्र कुमार महिपाल पीता मोहन लाल महिपाल उम्र 36 ग्राम बोरगहन थाना रनचिरई जिला बालोद।
(4) अजित कुमार चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 वर्ष ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद।
(5) रामपूर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 वर्ष लालबगीचा थाना धमतरी जिला धमतरी।
(6) दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 वर्ष सुभाष नगर वार्ड थाना धमतरी जिला धमतरी।
(7) ढालेंद्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 वर्ष नयापारा वार्ड थाना सिटी कोटवाली धमतरी जिला धमतरी।
(8) महोम्मद ज़ुबैर पिता अब्दुल गफ़्फ़ार उम्र 32 वर्ष लालबगीचा थाना सिटीकोटवाली धमतरी जिला धमतरी।
(9) टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी।
(10) पुरषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय मोहनलाल उम्र 34 वर्ष ग्राम लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी।
(11) बृजभान जोशी पिता गरीबा राम जोशी उम्र 35 वर्ष ग्राम कोड़ेवा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद।
(12) श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबिलाल लाल जांगड़े उम्र 54 वर्ष ग्राम खेलुद थाना गुण्डरदेही जिला बालोद।
(13) सुमेंद्र कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 49 वर्ष आवासपारा निपानी थाना बालोद जिला बालोद।
(14) लीलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 ग्राम खुंदनी थाना गुरुर जिला बालोद।
(15) लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम खरथूली थाना अर्जुनी जिला धमतरी।
(16) आकाश जगताप पिता स्वर्गीय रविंद्र राव जगताप उम्र 30 वर्ष ग्राम लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी।
(17) केश कुमार साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 वर्ष तितूरगहन थाना सनौद जिला बालोद।
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरुर सिसुपाल सिन्हा, साइबर सेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू, रूपेशराम भगत, विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, लिखन कुमार साहू, गणेश यादव, डोमेंद्र रावटे, जितेंद सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, डोमेंद्र रावटे, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर, भुनेश्वर मरकाम, रुमालाल चुरेन्द्र, विवेक साही, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, राहुल मनहेर, पूरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोनी सहित अन्य पुलिस जवानों की भूमिका रही।
