Local & National News in Hindi
Header Top

धर्म परिवर्तन का मामला

0 215

दुर्ग _ दिनांक 3 मार्च 24 दिन रविवार को रायपुर नाका के उड़िया मोहल्ला में मसीह समाज के लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ता के बीच धर्मांतरण की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ जिसमें बजरंग दल के लोगों को चोटें आई। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची।देर शाम बजरंग दल के कापी सदस्य पद्मनापपुर थाना पहुंचे।

पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों को समझा कर अलग किया गया है एवं इस संबंध में पुलिस के द्वारा जाँच की जा रही है उसके बाद कार्यवाही की जाएगी ।

दोनों पक्षों को समझाया गया है कि कोई भी समस्या या शिकायत को सीधे पुलिस को सूचना दे । दुर्ग पुलिस की अपील संवेदनशील मुद्दे पे किसी भी प्रकार के अपुष्ट या भ्रामक तथ्यों के शेयर से बचें पुलिस का सहयोग करे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.