लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का कार्यालय बनकर तैयार ।
बिलासपुर _ लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास छत्तीसगढ़ प्रदेश का बिलासपुर हाई कोर्ट के सामने द्वारिका पुरम में कार्यालय बनकर तैयार हो गया है।प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडे ने बताया कि एनडीए समर्थित चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा रामविलास का प्रदेश प्रधान कार्यालय बनकर तैयार हो गया है , उक्त कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे अति शीघ्र चिराग पासवान कार्यालय उद्घाटन की तिथि की घोषणा करेंगे छत्तीसगढ़ की जनता को चिराग पासवान का बेसब्री से इंतजार है।प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा ने बताया कि द्वारिकापुरम में स्थित कार्यालय के उद्घाटन में कई वरिष्ठ राष्ट्रीय लोजपा नेता जैसे प्रणव कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राजेश पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष लेबर सेल प्रदीप शंकर शर्मा लंकेश राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्रीमती कमला कुमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ आदि प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की उपस्थिति की संभावना है प्रदेश के सभी विंगो के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी उपस्थित रहेंगे वर्मा ने कहा कि सन 2003 से स्थापित पार्टी का प्रथम कार्यालय है इसका लोकार्पण चिराग पासवान के हाथों किया जाना है।छत्तीसगढ़ की जनता स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को देखने अति उत्साहित है।चिराग पासवान जी के आने की सूचना प्राप्त होते हि मुख्य रूप से कार्यक्रम की तैयारी में प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा वर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष तोमन लाल साहू लेबर सेल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष शर्मा प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा जिला अध्यक्ष बालोद बुद्धराम साहू जिला अध्यक्ष दुर्ग मनोज कुमार साहू जिला अध्यक्ष कोरबा राजकुमार दुबे लोरमी जिला अध्यक्ष अगर कुमार साहू प्रदेश महासचिव महिला विंग विजयलक्ष्मी साहू अध्यक्ष महिला बालोद प्रीती साहू जिला अध्यक्ष अनीता सोनटके लेबर सेल दुर्ग जिला अध्यक्ष राजबलि चौधरी इनके नेतृत्व में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जा रही है।
