दिव्यांग व्यक्तियों हेतु जिला स्तरीय शल्य क्रिया एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु मूल्यांकन तथा परीक्षण शिविर आयोजन सफल।
जिला , राजनांदगांव _ 4 मार्च 24 को जिले के दूरस्त वनांचल ग्राम पंचायत कनेरी में दिव्यांगजन जागरूक शिविर एवं महिला समूह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांग मंच विशिष्ट अतिथि पद्म श्री फूलबासन बाई यादव, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अपर सी ओ चंद्रवंशी एस डी एम डोंगरगढ़ पहूंचे थे । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तूल्यचित्र पर पद्मश्री फुलबासन,मां बमलेश्वरी स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा फुलमाला दीप प्रज्ज्वलित किया गया।इस शिविर में समाज कल्याण विभाग,महिला बाल विकास विभाग, मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र और यु डी आई डी प्रदान किया गया,वहीं एल्मको राजनांदगांव के बिक्रम के सहयोग से दो ट्रायसिकल, दो व्हीलचेयर,एक जोड़ी बैशाखी और दो छड़ी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में ममता चंद्रवंशी व ग्राम वासियों के अथक प्रयास कार्यक्रम में आस पास के लगभग 25 गांव के महिला और दिव्यांगजन पहूंचे कार्यक्रम का
मुख्य उद्देश्य यह था कि घर में बैठे कुंठित महिला और दिव्यांगजनो को प्रेरित करना जो दिव्यांग भाई बहन अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं उन्हें समूह के माध्यम से जोड़ कर रोजगार प्रशिक्षण प्रदान करना।
