Local & National News in Hindi
Header Top

टीम, डॉग स्कार्ड की मदद लेकर जांच प्रारंम…..

0 58

आरोपी: केसर बाई , जितेंद्र , मनीष .

राजनांदगांव_15 मार्च 2024 को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्राम सहसपुर में अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस चौकी मोहरा प्रभारी एवं टीम ‘तल्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। घटना स्थल पर शव पूरी तरह से जल हुआ शव का क्षत-विक्षत स्थित्ति में पाया जाना व चौकी मोहारा में कोई गुम इन्सान का रिपोर्ट दर्ज होना पूरी वस्तुस्थिति कं संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग सामलें को गंभीरता से लेते हुए तत्काल, मामले की जांच कर शव की पहचान एवं आरोपियों की पता तलाश निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सोहारा एवं सायबर सैल की टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना स्थल पर साइबर सेल की टीम, एफएसएल टीम, डॉग स्कार्ड की मदद लेकर जांच प्रारंम की गई। अज्ञात शव के कोई पहचान ना होने से अज्ञात में मर्ज कायम कर मृतक के शव का डीएनए के लिए फॉररेंसिक लैब रायपुर भेजा गया। घटना स्थल निरीक्षण व परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर मृतक की पहचान सुक़ालु कंवर निवासी सहसपुर के होने के संदेह पर पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक की पत्नी केसर बाई का एक अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर केसर बाई से पुछताछ शुरू की। जिसमें उन्होंने बताया कि उसके पति बिना बताए कहीं चलें गए है और इस बयान को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । साथ ही केसर बाई ने अपना मोबाइल को शव मिलने के दिन से गुम हो जाना बताया जिसपर पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने केसर बाई से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबुल करते हुए अपने पूर्व प्रेमी मनीष तथा एक अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी मनीष तथा उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव को गांव के शादी में सम्मिलित होने बुलवाकर अपने पति को उनके साथ शराब लेने के लिए शराब भट्ठी भेजा। जो योजना अनुसार मनीष व जितू द्वारा मृतक के घर के पीछे ईमली झाड़ के पास शराब पिला कर नशे की हालत में आने के बाद जीतू द्वारा पास रखे पत्थर से सिर पर वार किया तभी मनीष द्वारा गमझे से मृतक के गले को दबा कर हत्या कर दी गई और थोड़ी दूर घसीटते हुए ले जाकर पेरावट में जला दिये। शव पूरी तरह से जल जाने व घटना की जानकारी करीब 15 दिन बाद होने से और जानवरों द्वारा शव छत- विछत हो जाने से शव की शिनाख्तगी में पुलिस को दिक्कत आ रही थी पर घटना स्थल निरीक्षण व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर जांच करने से मृतक की पहचान सुकालू कंवर के रूप में की गई जिसकी हत्या पत्नी केसर बाई अपने प्रेमी मनेश उर्फ मनीष तथा मनेश का दोस्त जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव द्वारा मिलकर प्रेम प्रसंग के चलते करना पाया गया। जिसके अधार पर मर्ग जांच पर से पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 147/2024 धारा 302, 201, 34 भा.दं.वि. कायम कर विवेचना लिया गया। साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों द्वारा जुर्म कबूल करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड में जेल भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.