Local & National News in Hindi
Header Top

रोप वे संचालन कम्पनी को रोप वे मेंटेनेंस हेतु पर्याप्त समय दिया जाता है

0 41

आवश्यक सूचना

छत्तीसगढ़ _डोंगरगढ़ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित रोप वे 9 अप्रैल से आरंभ होने वाले चैत्र नवरात्र पर्व के पूर्व मरम्मत (मेंटेनेंस) हेतु दिनांक 19-03-2024 दिन मंगलवार से 26-03-2024 मंगलवार तक बंद रहेगा। नये ट्रस्ट मंडल गठन के पश्चात दर्शनार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र पर्व के पूर्व रोप वे संचालन कम्पनी को रोप वे मेंटेनेंस हेतु पर्याप्त समय दिया जाता है। श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा मेंटेनेंस के दौरान दर्शनार्थियों को होने वाले असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.