Local & National News in Hindi
Header Top

दो सगे भाइयों ने नाबालिक के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म……

0 80

आरोपी पुलिस के हिरासत मे 

भोपाल मध्यप्रदेश_(सीजी फास्ट न्यूज़) मिली जानकारी के अनुसार, मैहर कोतवाली अंतर्गत अरकंडी क्षेत्र की निवासी नाबालिग के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने 20 मार्च को नाबालिग के हाथ- पैर बांधकर घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के कई दिनों बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह जब 5-6 साल की थी, तब आरोपियों के माता-पिता उसे अपने घर लाये थे। उसके माता-पिता कही और रहते है। पिछले 9 साल से वह वहीं रहती है। दोनों आरोपी सगे भाई है, वह भी उसी के साथ रहते थे। बीते 20 मार्च की रात लगभग 12 बजे दोनों उसके पास पहुंचे और उसके हाथ-पैर बांध दिए। आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपियों के परिजनों ने जान से मारने की दी धमकी

उसने बताया कि, जब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो उसने मदद के लिए आवाज लगाई। जिसे सुनकर आरोपियों की मां और बहन भी वहां पहुंची। लेकिन उन्होंने आरोपियों को कुछ कहने की बजाय पीड़िता को किसी से कुछ भी बोलने पर जहर देकर मार डालने की धमकी दे दी। इसकी बाद उन्होंने उसपर घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी।

बुआ को सुनाई अपनी आपबीती

घर में सख्त पहरा होने के बावजूद वह एक दिन वहां से भाग निकली। पीड़िता ने अपनी बुआ को आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसकी बुआ ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,376 DA,506,450 व 34 तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही देर बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.