Local & National News in Hindi
Header Top

लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी….

0 80

दुर्ग _ (सीजी फास्ट न्यूज़) दिनांक 3 अप्रैल 24 को जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में अभिषेक झा (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं चिराग जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार त्वरित कार्यवाही कर आरोपी गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.04.2024 को प्रार्थी दोमेन्द्र प्रसाद देवांगन पिता स्व. श्री महावीर देवांगन उम्र 32 साल साकिन राजीव नगर वार्ड नंबर 02 दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग छ०ग० में थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि भाटिया फर्निचर के पास जी०ई० रोड किनारे दुर्ग में चाय नास्ता का ठेला लगाता हूं। दिनांक 01.04. 2024 को रात्रि करीब 10.00 बजे सैफ ईरानी, सुल्तान उर्फ सोनू व उसके साथी कोरेक्स ईरानी नामक व्यक्ति मेरे दुकान में आये और तुम लोगों को दुर्ग शहर में दुकान चलाना है या नहीं चलाना है अगर दुकान चलाना है तो पैसा देना पडेगा बोलकर मुझे व मेरे बडे भैया सुमीत देवांगन को मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गालिया देते हुए थप्पड मार कर, जान से मारने की धमकी दिये और सैफ ईरानी ने अपने पास रखें धारदार चाकू को मेरे गले में टिकाकर दुकान के गल्ले से नगदी रकम करीबन 3-4 हजार रूपये को रख लिया और मेरे मोबाईल फोन सैमसंग कंपनी का जिसे छीन लिया और मेरे मोबाईल से UPI PIN लेकर किसी अन्य को 44,000 रूपये को ट्रांसफर कर दिये तथा धमकी देकर मेरे मोबाईल फोन लेकर चले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 174/2024 धारा 294,392, 506बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। पुलिस अधीक्षक  दुर्ग द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाने से अलग अलग टीम गठीत कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर लगातार पता साजी की जा रहीं थी। पता साजी दौरान दिनांक 03.04.2024 को प्रकरण के आरोपी सैफ ईरानी को क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी सैफ ईरानी द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर प्रार्थी से लूट किये गये मशरूका में से नगदी रकम 1000 रूपये जप्त किया गया। द्वारा घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का धारदार प्रतिबंधित आकर का चाकू जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, सउनि. भीखम साहू, आरक्षक क्रान्ति शर्मा एवं आरक्षक सचिन सिंह की विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपी

सैफ अली पिता नवाब अली उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 40 ईरानी डेरा केला बाडी दुर्ग थाना सीटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग.।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.