दुर्ग।मिली मुखबीर सूचना पर थाना मोहन नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
*क्षेत्र में स्टील का धारदार चाकू लहरा कर लोगों को डरा धमका कर भयभीत करने वाले आरोपी रेशम उर्फ जगतार सिह गिरफ्तार।
*आरोपी को मौके से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
*आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार स्टील का चाकू जप्त।
*आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में अभिषेक झा (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं चिराग जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में चाकूबाजो, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12.04.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि बाम्बे आवास उरला ब्लाक नंबर 65 खान किराना के सामने आम रोड़ पर एक व्यक्ति हाथ मे धारदार चाकू लेकर खडा है जो आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। सूचना तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना की गई मुखबीर के बताये हुए स्थान बाम्बे आवास उरला ब्लाक नंबर 65 खान किराना के सामने आम रोड पहुंचने पर एक व्यक्ति स्टील का धारदार चाकू को लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रेशम उर्फ जगतार सिंग पिता सुरेन्द्र सिंग सोनी उम्र 33 साल साकिन बाम्बे आवास उरला ब्लाक नंबर 58 दुर्ग, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्रतिबंधित आकर के धारदार स्टील का चाकू को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट अतंर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक वेदराम बंदे, मुरलीधर वर्मा एवं आरक्षक ओम प्रकाश देशमुख की विशेष भूमिका रही।
