*दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।
*अवैध गांजा बिक्री करने वाला 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
*आरोपी कब्जे से 02 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 20000/-रू. जप्त।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे) के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में अवैध गांजा विक्री के खिलाफ अभियान मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत् दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी है। दिनांक 12.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर सारथी मोहल्ला वार्ड 03 मठपारा दुर्ग के पास महेश सारथी पिता राधेश्याम सारथी उम्र 56 साल निवासी वार्ड 03 मठपारा दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.), को अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया, आरोपी के कब्जे से 02 किलो ग्राम गांजा एवं नगदी रकम 250/-रू. पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 198/2024 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में सउनि पूरनदास, प्र. आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक प्रशांत पटनाकर व डोमनलाल साहू की भूमिका रही।
नाम आरोपीः- महेश सारथी पिता राधेश्याम सारथी उम्र 56 साल निवासी वार्ड 03 मठपारा दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)।
