दुर्ग 26 जुलाई / ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दिनांक 25.07.2025 दिन शुक्रवार को थाना भिलाई नगर पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि, आयकर भवन सेक्टर 06 खंडहर के पास भिलाई मे दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है| जिसकी सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के मुताबिक मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाकर, गवाहन को थाना तलब कर ,हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रवाना होकर मुखबीर के बताये अनुसार आयकर भवन सेक्टर 06 खंडहर के पास भिलाई पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्तियों को पकडकर पुछताछ किया, जिनके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी मे रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01.363 किलोग्राम मिला जिसको रखने के संबंध मे आरोपीगणो को धारा 94 बीएनएसएस. का नोटिस दिया जो अपने पास कोई दस्तावेज नही होना लेख कर देने से आरोपीगणो के विरुद्ध एनडीपीएस. एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही गिरफ्तार कर किया न्यायिक अभिरक्षा मे न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – 1 जगदीश भारती पिता द्वारिका भारती उम्र 26 साल साकिन कुंदरापारा रुआबांधा बस्ती भिलाई नगर जिला दुर्ग
2.अंकित सुर्यवंशी पिता रमेश सुर्यवंशी उम्र 31 साल साकिन गुप्ता किराना स्टोर्स के पास शनिचरी बाजार रुआबांधा बस्ती भिलाई
जप्त मादक पदार्थ:- गांजा 01.363 किलोग्राम कीमती 30,000/- रुपए
