Local & National News in Hindi
Header Top

पशु तस्कर को भेजा गया जेल…..

0 39

*राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक आरोपी जेल दाखिल*

दुर्ग / विगत 10 वर्षों से गौ तस्करी मे लगातार संलग्न आरोपी संगीत मधुकर उर्फ़ टेटे निवासी ग्राम पथर्रा वर्तमान भिलाई तीन को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दुर्ग द्वारा 3 माह के लिए *राष्ट्रीय सुरक्षा कानून* की धारा 3(2) के तहत 3 माह के लिए निवारक निरोध का आदेश पारित किया गया है,,,,उल्लेखनीय है कि संगीत मधुकर के खिलाफ 18 अपराधिक मामले हैं तथा ज्यादातर मामले मारपीट और पशु तस्करी से संबंधित है संगीत मधुकर के खिलाफ जुलाई 2025 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्गा द्वारा प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था जिला दंडाधिकारी द्वारा दिए आदेश के परिपालन में संगीत मधुकर को गिरफ्तार कर मेडिकल करा कर जेल दाखिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.