Local & National News in Hindi
Header Top

श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में

0 64

*प्रतिदिन कन्याभोज*

दुर्ग / देश मे कन्याओं को माता के रूप में पूजा जाये इस आह्वान को लेकर छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के *श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग* में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्वांर नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर *दिनांक 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे कन्यामाताओं का पूजन करके कन्या भोज* कराया जा रहा है..

प्रतिदिन अलग अलग स्कूल की लगभग 15वो छोटी छोटी कन्या माताओं को श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग लाकर सभी का कन्या माताओं का पूजन करके कन्या भोज कराया जा रहा है, कन्या भोज के पश्चात सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप कॉपी, टिफिन एवं कंपॉक्स बॉक्स, स्कूल बैग, वाटर बॉटल, विभिन्न प्रकार के फल देकर विदा किया जा रहा है..

श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर गंजपारा दुर्ग (छ.ग)क्वांर नवरात्र पर्व 2025 विगत 47 वर्षों के परंपराओं की भांति इस 48 वे वर्ष भी *श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर* में *क्वांर नवरात्र पर्व* बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से पूरे प्रदेश के एकमात्र स्थान सत्तीचौरा में पूरे *9 दिवस माता जी का अलग अलग श्रृंगार* किया जा रहा है, यह परम्परा विगत 42 वर्षों लगातार चल रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.