Local & National News in Hindi
Header Top

चाकूबाजी करने वाले गिरफ्तार

0 68

*चाकूबाजी करने वाले आरोपी के विरुद्ध मिलाई नगर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही*

एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।*

आरोपी के कब्जे से 01 नग चाकू किया गया जप्त*

दुर्ग / मामला थाना भिलाई नगर का, शीतला तालाब पार रूआबांधा के पास एक व्यक्ति अपने पास लोहे का चाकू रखा लेकर लोगों को डरा धमका कर आम नागरिकों को भय उत्पन्न कर रहा था । तत्काल पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी अनुभव मसीह को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक लोहे का चाकू समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी द्वारा अपने पास तलवार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर थाना भिलाई नगर के अपराध तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशीयल रिमाण्ड पर भेजा गया ।

*गिरफ्तार आरोपी*

-अनुभव मसीह उम्र 19 साल निवासी मैत्री कुंज प्रगति नगर रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)

Leave A Reply

Your email address will not be published.