Local & National News in Hindi
Header Top

भिलाई के सूर्या मॉल में ऑनलाइन गेम्स प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

0 61

भिलाई। रविवार को सूर्या मॉल परिसर में आयोजित ऑनलाइन गेम्स प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखने योग्य था।

प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह आयोजन युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जय प्रकाश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में डॉ. यादव ने कहा कि आज का युग डिजिटल प्रतिभा और का युग है। ऑनलाइन गेमिंग केवल मनोरंजन का नहीं बल्कि अब यह एक पेशेवर मंच बन चुका है। उन्होंने युवाओं से तकनीक का उपयोग सकारात्मक दिशा में करने और इसे आत्मविकास के साधन के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत में ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग इंडस्ट्री तीव्र गति से बढ़ रही है, जिससे रोजगार और उद्यमिता के नये अवसर बन रहे हैं। ऐसे आयोजनों से युवा अपने कौशल को निखार सकते हैं और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक मंडल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में डिजिटल खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके अंदर प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्यजनों का पुष्पगुच्छ और शाल द्वारा स्वागत किया गया।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और तकनीकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.