Local & National News in Hindi
Header Top

पिकअप वाहन में सब्जी के आड़ में कर रहे थे गांजे की सप्लाई

0 78

*1 वर्ष से फरार चल रहे आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

*लगभग 2 क्विंटल गांजा किया गया था जप्त*

दुर्ग  थाना भिलाई नगर/ दिनांक 08.02.2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि *एक पिकअप वाहन में कुछ व्यक्ति गाड़ी के अंदर सब्जी के नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा को उतई तरफ से परिवहन करते हुए सेक्टर 7 की ओर* आ रहे थे, मुखबिर के बताए अनुसार *सेक्टर 7 सड़क 24 के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक OD14/V4975* मिला जिसका चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया ।

दिनांक 09/02/2024 को पिकअप वाहन के चालक के विरुद्ध *विधिवत कार्यवाही कर साक्षियों की उपस्थिति में सब्जी से भरे पिकअप वाहन में 7 नग सफेद रंग की बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा एक क्विंटल 70 किलो 500 ग्राम जप्त* किया आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था । जांच के दौरान *पिकअप वाहन के मालिक राजीब कुमार नायक से पूछताछ किया गया उसके द्वारा अपने दो साथी बुलू प्रधान और अनुज प्रधान के साथ मिलकर गांजा तस्करी करना स्वीकार* किया गया । सभी को न्यायनिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

आरोपीगण:-

1. बुलू प्रधान, 30 साल सरायपाली उड़ीसा

2. अनुज प्रधान, 35 साल मुनमुंडा उड़ीसा

3. राजीब कुमार नायक, 41 साल राउरकेला उड़ीसा

Leave A Reply

Your email address will not be published.