Local & National News in Hindi
Header Top

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला दुर्ग द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ

0 78

दुर्ग / गणेश पंडाल एवं छोटी प्रतिमाओं के विक्रेताओं से जजिया कर जैसा कर वसूली के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि यज्ञ।

 

बुद्धि एवं ज्ञान के प्रदाता, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं शीघ्र ही शहर के विभिन्न पंडालों में स्थापित होने वाली हैं। ऐसे समय में नगर निगम दुर्ग द्वारा जिलाधीश के आदेश के आधार पर गणेश पंडालों एवं गणेश प्रतिमा विक्रेताओं से कर वसूली किए जाने का विषय सामने आया है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कहना है कि जिन श्रीगणेश पंडालों में श्रद्धालु अपनी आस्था और श्रद्धा से भगवान श्री गणेश जी की स्थापना करते हैं, उनसे जजिया कर जैसा कर वसूली किया जाना उचित नहीं है। वहीं दुर्ग जिले में वर्षों से छोटी-छोटी श्रीगणेश प्रतिमाओं का व्यापार करने वाले छोटे हिंदू व्यापारी भी इस व्यवस्था से प्रभावित हो रहे हैं। ये छोटे व्यापारी प्रतिमाओं के माध्यम से न केवल अपना रोजगार चलाते हैं, बल्कि श्रीगणेश उत्सव की धार्मिक परंपरा को घर-घर तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संगठन का आरोप है कि लगभग 100 वर्षों से जिन स्थानों—हिंदी भवन से लेकर पटेल चौक तक—से दुर्ग जिले के नागरिक गणेश प्रतिमाएं खरीदते रहे हैं, उन पारंपरिक स्थानों से छोटे प्रतिमा विक्रेताओं को हटाकर उन्हें शहर के एक कोने में असुविधाजनक एवं गड्ढेनुमा स्थान पर जगह दी गई है। इससे छोटे व्यापारियों और प्रतिमा खरीदने आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हीं विषयों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आज सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना की गई कि संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार प्रशासनिक तंत्र को सद्बुद्धि प्राप्त हो तथा हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मांग की कि गणेश पंडालों एवं छोटे गणेश प्रतिमा विक्रेताओं से की जा रही जजिया कर जैसा कर वसूली पर पुनर्विचार किया जाए तथा वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक प्रतिमा विक्रय स्थलों पर छोटे व्यापारियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जाए।

संगठन ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी की आराधना और गणेश उत्सव श्रद्धा एवं आस्था का विषय है, इसे अनावश्यक जजिया कर जैसा कर एवं प्रशासनिक प्रतिबंधों से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील वैष्णव,, जिला मंत्री रामलोचन(राकेश)तिवारी, जिला संयोजक खेमलाल सेन,

नगर अध्यक्ष संदीप सनातनी जिला सह संयोजक युवराज शर्मा, बलदाऊ साहू, जिला सुरक्षा प्रमुख मिलाप निषाद,सह सुरक्षा प्रमुख राहुल साहू, जिला गौरक्षा प्रमुख रवि साहू, सह प्रमुख अखिल पाल, सत्संग प्रमुख इंद्रजीत महराज, ग्रामीण अध्यक्ष प्रमेश ताम्रकार, परमेश्वर वैष्णव, रजनीश वैष्णव, नगर गौ रक्षा प्रमुख यमन ठाकुर, नगर सुरक्षा प्रमुख चमन कुंभकार, नगर विद्यार्थी सह प्रमुख यशराज साहू,राहुल,लोकेश,

करण,साहिल, कौसल, बबलू , सम्राट सोनी, रूपेश, लक्की यादव, किशन साहू, ऋतिक मार्कंडेय, यांश निषाद, यशवंत चक्रधारी, लक्की चक्रधारी, गोविंद कसेर, बी आईटी कॉलेज प्रमुख श्रेयांश लता, सह प्रमुख पीयूष पाठक, भाग्य राज सौरभ रजक, पवन सोमवंशी ।

 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल

जिला दुर्ग

Leave A Reply

Your email address will not be published.