* नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही ।
* थाना मोहन नगर एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही।
* आरोपियों को मुखबिर सूचना पर घेरबंदी कर पकड़ा गया।
* आरोपियों से कुल 150 ग्राम चिट्टा(हेरोइन) कीमती करीब 12,00,000 रूपयेे एवं बिक्री की नगदी रकम 53,150 रूपये एवं तीन नग मोबाईल जप्त।
* आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।
* गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना थाना मोहन नगर से की जा रही है।
* दुर्ग पुलिस की आगे भी जारी रहेगी अवैध मादक पदार्थो के कारोबारियों पर कार्यवाही।
दुर्ग दिनांक 19 अप्रैल/ 18/04/25/ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे है की मुखबीर की सूचना पर घटना स्थल कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग,थाना मोहन नगर जिला दुर्ग में मुखबीर सूचना के आधार पर दो व्यक्ति को चिट्टा (हेरोइन) बिक्री करते पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम गुरूदेव सिंग बीर्क पिता सुवेग सिंग उम्र 54 साल साकिन मोहकम वाला उर्फ अरैया वाला थाना मक्खु तहसील जिरा जिला फिरोजपुर पंजाब एवं राजविन्दर सिंग उर्फ लड्डू पिता अर्जुन सिंग उम्र 32 साल साकिन हाउसिंगबोर्ड एल0आई0जी0 2 क्वाटर नंबर 331 32 एकड थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग स्थायी पता ग्राम तालवंडी दासोदा सिंग थाना कत्थु नांगल जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाले बताये तथा मादक पदार्थ चिट्टा को पंजाब से दुर्ग लाकर बिक्री करना स्वीकार किये आरोपी गुरूदेव सिंग के कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर एक प्लास्टिक के पन्नी में मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) कुल वजन 150 ग्राम कीमती करीबन 12,00000 रूपये एवं दो नग मोबाईल कीमती करीब 10,000 रूपये आरोपी राजविन्दर सिंग से मादक पदार्थ चिट्टा हेरोईन का बिक्री का नगदी रकम 53,150 रूपये एवं 01 नग मोबाईल कीमती 6,000 रूपये जुमला कीमती 12,69,150 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 21(ख) 27(क) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्व थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 21(ख) 27(क) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
