Local & National News in Hindi
Header Top

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा

0 149

*भिलाई में पहली बार आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुखारविंद से श्री हनुमंत कथा*

दुर्ग /  बागेश्वर धाम वाले आचार्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्री हनुमंत कथा जयंती स्टेडियम के बाजू मैदान में जो 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित होगी जिसकी तैयारी अनवरत जारी है कथा के आयोजन कर्ता सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह कार्य लगातार चल रहा है कथा स्थल पर सेवा का कार्य करने के लिए वालंटियर कार्ड के आधार कार्ड की दो फोटो कापी एवं दो फोटो कार्यालय के स्थापित काऊंटर में लिया जा रहा है दुर्ग, भिलाई के अलावा रायपुर राजनांदगांव के लोग भी अपना वालंटियर कार्ड के लिए और सेवा देने के लिए आधार कार्ड देने आ रहे हैं कार्यक्रम में डोमशेड निर्माण के लिए कर्मचारी रात दिन कार्य कर रहे हैं

कथा स्थल की साफ सफाई और व्यवस्था को लेकर भी सेवा समर्पण समिति के सदस्य गण रात दिनअपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं कथा के आयोजन कर्ता राकेश पाण्डेय ने सभी श्री हनुमान भक्तों से कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.