*थाना सुपेला के न्यु कृष्णा नगर में हुए नकबजनी(चोरी) का आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे*
*आरोपी के कब्जे से चुराई गई सोने का लॉकेट कीमती 50 हज़ार व घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त*
थाना सुपेला जिला दुर्ग 16/12/25 मामला थाना सुपेला के न्यु कृष्णा नगर का , लोहे की अलमारी को तोड़कर चोर घर के अंदर प्रवेश कर अलमारी उसमें रखे नगदी 10,000/- रुपये व सोने का लाकेट कीमती 50,000/- रुपये कुल 60,000/- रुपये की चोरी करने वाले आरोपी बलवंत सिंह उर्फ बबलु को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया ।
आरोपी के कब्जे से सोने का लॉकेट व घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड को समक्ष गवाहो के जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.12.2025 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
नाम आरोपी – बलवंत सिंह उर्फ बबलु पिता मुख्तार सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन न्यू कृष्णा नगर सुपेला ।
