Local & National News in Hindi
Header Top

16 गुमटियों में सीलबंद की कार्रवाई की गई

0 111

*बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, मानस भवन के पास 16 गुमटियां सीलबंद,

*आयुक्त के सख्त निर्देश पर बाजार विभाग की कार्रवाई, टीम ने मौके पर पहुंचकर की सीलिंग,

*निगम की चेतावनी – किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई,

*बकाया राशि वसूली को लेकर निगम सख्त, अन्य दुकानों पर भी हो सकती है कार्रवाई।

दुर्ग 06 मार्च 2026 / नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत मानस भवन के पास लगे अस्थाई गुमटीधारियों पर निगम प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। गुमटीधारियों द्वारा लंबे समय से बकाया किराया राशि जमा नहीं किए जाने के कारण आयुक्त सुमित अग्रवाल के सख्त निर्देश पर निगम के बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा और शशिकांत यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

निगम अमले ने मानस भवन के पास लगे अस्थाई 16 गुमटियों को सीलबंद करने की कार्रवाई की। निगम प्रशासन ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बाद भी संबंधित गुमटीधारियों द्वारा किराया राशि जमा नहीं की गई, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्ग नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जिन दुकानदारों द्वारा बकाया किराया राशि जमा नहीं की जाएगी, उन दुकानों पर भी इसी प्रकार सीलबंद की कार्रवाई कर निगम आधिपत्य में लिया जाएगा।

बता दें कि मानस भवन के पास स्थित अस्थाई गुमटीधारियों द्वारा बकाया किराया राशि जमा नहीं किए जाने के कारण 16 गुमटियों में सीलबंद की कार्रवाई की गई।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम की संपत्तियों का किराया समय पर जमा करना आवश्यक है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.