Local & National News in Hindi
Header Top

वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0 110

*नशा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही,वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार*

*इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं प्रयुक्त स्कूटी जप्त*

दुर्ग 02 अप्रैल 26 / थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्रांतर्गत नयापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग (छ.ग.) बताया। आरोपी द्वारा गांजा बिक्री करने हेतु रखा जाना स्वीकार किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 165/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री

▪️ घटनास्थल : नयापारा चौक, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम – विशाल साहू, उम्र 62 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :1.  2 किलो 880 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹1,44,000/-)

2. इलेक्ट्रॉनिक तराजू (कीमती लगभग ₹1,000/-)

3. स्कूटी होण्डा एक्टिवा 5G क्रमांक CG 07 BU 2400 (कीमती लगभग ₹80,000/-)

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.