Local & National News in Hindi
Header Top

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सतर्क से आरोपी जेल में

0 93

 

दिनांक 15.05.2026 थाना  भिलाई नगर, दुर्ग प्रार्थी अपनी कार में पेट्रोल भरवाने हेतु सेक्टर-06 भिलाई जा रहा था। परिवार चौक सेक्टर-06 के पास रात्रि लगभग 11:35 बजे प्रार्थी वाहन रोककर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल में सवार 04 युवक वहां पहुंचे एवं शराब पीने हेतु पैसे की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई तथा मौके से फरार हो गए।

घटना के पश्चात प्रार्थी सेक्टर-06 स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां उसने देखा कि उक्त युवक मौजूद हैं। प्रार्थी द्वारा पेट्रोल पंप स्टाफ को घटना की जानकारी देने पर स्टाफ की सतर्कता से 02 आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि 02 अन्य आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। फरार 02 आरोपियों की तलाश जारी ।

▪️आरोपी का नाम :

1. रितिक चौहान, निवासी कोसानगर, सुपेला, भिलाई

2. अभिषेक वासनिक, निवासी नेहरू नगर बॉम्बे आवास, भिलाई

▪️जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल

Leave A Reply

Your email address will not be published.