Local & National News in Hindi
Header Top

शदाणी दरबार में अवतरण महोत्सव

0 24

 

*इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न नगरों में स्थित शदाणी दरबारों में सेवा कार्य जारी*

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आस्था का केंद्र, सनातन संस्कृति और सभ्यता का प्रमुख स्थान पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में, शिव अवतारी संत परंपरा के संस्थापक प्रथम सतगुरु परम पूज्य शदा राम साहिब एवं अष्टम सतगुरु पूज्य गोविंदराम साहिब जी संतों का अवतरण महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मेडिकल कैंप, ब्लड डोनेशन, अन्न- वस्त्र, प्रसाद वितरण विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं आर्थिक सेवा कार्य वर्तमान पीठाधीश्वर संत डॉ .युधिष्ठिर लाल जी के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किये जा रहें है।

इस अति प्राचीन(318 वर्ष प्राचीन) संत परंपरा की नींव उस समय के सनातन धर्म के परिदृश्य को देखते हुए जिस समय एक तरफ मुगलों का शासन था, तो दूसरी तरफ अंग्रेजों का, लोगों की दुख है एवं तकलीफों को महसूस करके अपने द्रवित हृदय से प्रथम सतगुरु संत शदाराम साहिब जी द्वारा रखी गई।

इस संत परंपरा के आठवें सतगुरु परम पूज्यनीय संत गोविंदराम साहिब जी ने आध्यात्मिक तथा सामाजिक सेवा कार्यों के साथ शदाणीं संवत् के अनुसार कैलेंडर निकालने की शुरुआत की तथा सिंध पाकिस्तान में विभाजन के पश्चात् रह गए हिंदुओं की तकलीफों को देखते हुए पाकिस्तान तथा भारत के मध्य प्रोटोकॉल एग्रीमेंट कर, दोनों जगहों पर स्थित तीर्थ स्थानों एवं बिछड़े हुए लोगों को मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया, जो आज तक अनवरत जारी है। रायपुर स्थित पूज्य शदाणी दरबार की नई इमारत का निर्माण करवाया जो पूरे विश्व में एक अद्वितीय दरबार के रूप में प्रसिद्ध है, जो सनातन वैदिक संस्कृति का संदेश देती है।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत आशा दीवार, भजन- कीर्तन, श्रीमद् भगवत गीता के सत्संग के साथ संतो के गंगा स्नान, पंचामृत स्नान तथा पूजा एवं आरती के साथ, सार्वभौम दास जी महाराज एवं प्रियावल्लभ वृंदावन के द्वारा सत्संग अमृत का महाप्रसाद वितरण किया गया।सभी के कल्याण की भावना के साथ प्रार्थना कर के, प्रातः का प्रथम सत्र पूर्ण हुआ।

आज पूरे दिन प्रसाद वितरण, भंडारा, अन्ना- वस्त्र वितरण किया गया तथा संध्या के समय छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ स्टार नाइट भजन की अभूतपूर्व संध्या, विशाल जन समूह के सम्मुख की गई जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों चंपा निषाद प्रसन्ना राजेश अवस्थी, गरिमा जैन, चैतन्य देशमुख, ह्यूमन साहू, अमित चिमनानी ( प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़), बलदेव चावला आदि सभी ने साथ ही संतो महात्माओं की उपस्थिति रही जिसमें वृंदावन ,काशी एवं अमरकंटक से संतजन पधारे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.