Local & National News in Hindi
Header Top

खण्डेलवाल युवा मंच ने किया भव्य दीप दान कार्यक्रम

0 39

 

*कार्तिक पूर्णिमा पर शिवनाथ नदी तट पर खण्डेलवाल युवा मंच ने किया भव्य दीप दान कार्यक्रम*

दुर्ग / कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवनाथ नदी, गुरुद्वारा के सामने खण्डेलवाल युवा मंच दुर्ग द्वारा भव्य दीप दान एवं गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैंकड़ों दीप प्रवाहित किए गए, जिसके साथ पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इसके पश्चात गंगा महाआरती एवं आतिशबाज़ी का आयोजन हुआ, जिसने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा वर्ग ने विशेष भूमिका निभाई।

खण्डेलवाल युवा मंच के अध्यक्ष विनय खण्डेलवाल ने बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा अरविंद खण्डेलवाल द्वारा तैयार की गई थी, जिसके बाद युवा टीम ने पूरी निष्ठा से इसकी तैयारी की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –

अर्चिता, धनिष्ठा, हिमांशी, स्मृति, खुशी, रौनक, नमन, निखिल, अंकित, नवीन खण्डेलवाल सहित युवा मंच के अन्य सदस्य।

विनय खण्डेलवाल ने बताया कि दीप दान का उद्देश्य समाज में प्रकाश, सकारात्मकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देना है।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने दीप प्रवाहित कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.