Local & National News in Hindi
Header Top

महाराष्ट्र के इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ हो गया

0 33

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इस्लामपुर का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट मीटिंग के बाद आदेश निकाला गया कि अब से सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील का नाम ईश्वरपुर होगा। इस निर्णय पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने लिखा कि इस्लामपुर का नाम बदल गया- अब होगा ‘ईश्वरपुर’! ऐतिहासिक फैसला। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ करने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। यह मांग कई साल से यहां के नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बार-बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.