*गोवर्धन पूजा के रात हुई थी घर व दुकान का शटर का ताला तोड़ कर चोरी आरोपी द्वारा किया था सोने ,चांदी के जेवर व नगदी रकम की चोरी ।*
*आरोपी के कब्जे से 04 नग सोने के फुल्ली, एक जोड़ी सोने का कान की बाली , दो नग बच्चे का सोने का लॉकेट, बरामद।*
बालोद / पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर वा डीएसपी राजेश बागड़े के प्रवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर चोरी के आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया था। चोरी की सूचना पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा मालीघोरी घटना स्थल पहुंच कर डॉग स्कॉट व साइबर सेल टीम थाना बालोद स्टॉप द्वारा घटना स्थल से सूचना प्राप्त कर आस पास गांव के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया । टीम द्वारा लगातार प्रयास से संदेही का पता चला जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना बताया।
गिरफ्तार आरोपी-
1.नाम देवकुमार देशमुख उम्र 25 साल पता मालीघोरी थाना बालोद जिला बालोद (छ. ग)।
