Local & National News in Hindi
Header Top

निगरानी बदमाश प्रदीप तिवारी गिरफ्तार

0 46

*आरोपी के कब्जे से कुल 16.020 बल्क लीटर देशी मसाला शराब किया गया जप्त।*

*आरोपी से जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 8,900 रू.।*

रायपुर / खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा बंजारी नगर रावांभाठा रायपुर में एक व्यक्ति अत्याधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा कि सूचना पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा डेरापारा बंजारी नगर रावांभाठा में रेड कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रदीप तिवारी पिता शिवबरन तिवारी उम्र-42 वर्ष निवासी डेरापारा बंजारी नगर रावांभाठा रायपुर का होना बताया। उनके पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से शराब बिकी हेतु रखे 89 पौवा देशी मसाला शराब 16.020 बल्क लीटर किमती 8,900 रू. मिला जिसे जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी – प्रदीप तिवारी पिता शिवबरन तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी डेरापारा, बंजारी नगर, रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.