दुर्ग / बुजुर्ग ने लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया है। परिवार वालों की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग परम सुख सोनी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने शुक्रवार की रात को नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने गलत हरकत किया था । मोहन नगर पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को नाबालिग ने स्कूटी पर सवार होकर आ रहे आरोपी परम सुख सोनी से लिफ्ट मांगी थी। गाड़ी में बैठाने के बाद आरोपी की नियत बदल गई और वह नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने लगा था। आरोपी नाबालिग के साथ पहले किस किया और जब उसने मना किया तब भी वह उसकी बात न मानते हुए उसके अंगों को छूने लगा था। किसी तरह बचकर नाबालिग अपने घर पहुंचा और इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।
ब्रेकिंग
अपहरण कर लूटपाट की वारदात
सतर्क रहें सावधान रहें.......
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सतर्क से आरोपी जेल में
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का छत्तीसगढ़ कार्यालय का उद्घाटन
वाहन चेकिंग के दौरान 2 किलो 880 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरदाना पर छात्रों का भविष्य......
16 गुमटियों में सीलबंद की कार्रवाई की गई
दुर्ग निगम महापौर , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पटेल चौक दुर्ग के शाखा प्रबंधक व दुर्ग जिला खाद्य अधिकारी ...
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम दुर्ग जिले में
छोटे व्यापारियों के लिए खुशखबरी
