*आरोपी के कब्जे से 04 मोटर सायकल बरामद*
*आरोपी थाना नेवई के अन्य प्रकरण मे भी संलिप्त*
थाना सुपेला जिला दुर्ग 02.12.2025 / प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक27.11.2025 को उसकी *मो.सा. एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी-05-एसी-4637 को एयरटेल कपंनी सुपेला के पास आकाश गंगा सुपेला के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान *त्रिनयन एवं सशक्त एप के माध्यम से जुड़े घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पुछताछ करने* पर जुर्म स्वीकार किया गया *आरोपी से पुछताछ करने पर 04 नग मो.सा. चोरी* करना बताया आरोपी से 1. मो.सा. एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-05-एसी-4637 2. सीजी-07-सीटी-4475 3. सीजी-07-एएल-2098 4. सीजी-07-एलएफ-7998 को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने व आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का होने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी* –
एम देवा रेड्डी उम्र 23 साल साकिन सेक्टर 05 भिलाई नगर
