Local & National News in Hindi
Header Top

जय शंकर किराना स्टोर्स में 5 हज़ार रुपये का जुर्माना

0 164

*चाइनीज मांझा जब्त, एक दुकान पर कार्रवाई*

*निगम की कार्रवाई के दौरान मौके पर मांझा जब्त,जय शंकर किराना स्टोर्स से लिया 5 हज़ार का जुर्माना*

*दुर्ग में चाइनीज़ मांझा पर निगम की लगातार कार्रवाई शुरू,मांझा बेचने-भंडारण करने वालों पर कड़ी निगरानी*

दुर्ग। 16 दिसम्बर / अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में टीम अमला ने वार्ड 52 बोरसी जांच कार्रवाही के लिए पहुंचकर जय शंकर किराना स्टोर्स में मांझा की जांच की। इस दौरान प्रतिबंधित मांझा जब्त किया और तत्काल 5 हज़ार रुपये का जुर्माना राशि वसूल किया गया।चाइनीज़ मांझा पर नगर निगम की लगातार कार्रवाई शुरू,मांझा बेचने-भंडारण करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

शहर क्षेत्र अंतर्गत निरन्तर निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम अब शहर में घूम-घूमकर चाइनीज मांझा की खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण और उपयोग पर निगरानी रखेगी तथा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.